फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of religious conversion in prayer meeting, five arrested

Siddharthnagar News: प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पांच गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of religious conversion in prayer meeting, five arrested
उसका बाजार में धर्म में परिवर्तन करने के मामले की जांच करती पुलिस।
उसका बाजार। कस्बे में रविवार को प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन की जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद ने हंगामा किया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पांचों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि कस्बे के मथुरा नगर वार्ड में सुजीत कुमार द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित करके धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

ब्रजेश और संगठन के सदस्य रविवार को वहां पहुंचे तो देखा कि सुजीत अपनी पत्नी मधु, रानीगंज निवासी रमेश, लोटन कोतवाली के सहिला की रहने वाली सपना और महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र के शेषपुर निवासी रामप्रसाद एक घर में लोगों को जुटाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे। सभा स्थल पर धर्म विशेष से जुड़े साहित्य भी रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश का आरोप है कि सुजीत और उसके सहयोगी मौजूद लोगों के धर्म के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। आरोप है कि ब्रजेश के साथ गए बजरंग दल के सुरेश गुप्ता, सिंहेश्वरी मंदिर के पुजारी दिव्यांशु आदि ने विरोध जताया तो सुजीत और उनके समर्थकों ने नोकझोंक शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सुजीत कुमार, मधु, सपना, रमेश और रामप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मधु और सपना को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया जबकि सुजीत, रमेश और रामप्रसाद को लॉकअप में रखा गया है। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed