{"_id":"618aaeb4bd9931764b0d5ce8","slug":"accused-of-raping-a-teenager-was-caught-siddharthnagar-news-gkp4157795144","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित पकड़ा गया
सिद्धार्थनगर। घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपित को मिश्रौलिया पुलिस ने मंगलवार सुबह क्षेत्र के मधवापुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित नेपाल भागने की फिराक में था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव में 20 दिन पूर्व युवक दूसरे के घर में घुस गया। आरोप है कि उसने घर में सो रही किशोरी से छेड़खानी की, फिर धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित ने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने मिश्रौलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की फरियाद की।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर छेड़खानी, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में आरोपित बृजेश कुमार पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की। एसओ मिश्रौलिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित क्षेत्र के मधवापुर तिराहे पर मौजूद है और नेपाल भागने की फिराक में है। पुलिस वहां पहुंची और उसको पकड़ लिया।