{"_id":"62af6c1ddc9dfc26a47d89f6","slug":"accused-of-kidnapping-and-raping-an-innocent-arrested-siddharthnagar-news-gkp4409105145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
छह वर्षीय बच्ची से गांव के ही युवक ने किया था मुंह काला
इटवा(सिद्धार्थनगर)। मां के बगल सो रही छह वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को रविवार सुबह पुलिस ने उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
एसओ इटवा विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची मां के साथ शुक्रवार रात सो रही थी। इसी दौरान मुंह को गमछे से ढककर गांव का ही 45 वर्षीय युवक मासूम को चारपाई से उठा ले गया और 100 मीटर दूर आम के पेड़ के नीचे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और इटवा पुलिस को सूचना दी। परिवार की ओर से मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुट गई। इस काम में इटवा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। रविवार सुबह आरोपी को गांव के पास से दबोच लिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी जीवन तिवारी, सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।