फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   accused of assault in marriage

Siddharthnagar News: शादी में मारपीट का लगाया आरोप

Wed, 01 Mar 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
accused of assault in marriage
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चौकनिया गांव में जांच करते अपर पु​​लिस अधीक्षक सिद्धार्थ।
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चौकनिया में सोमवार की रात एक शादी समारोह में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के चौकनिया गांव निवासी भगवानदीन के मुताबिक, सोमवार रात उनके पट्टीदार के यहां लड़की की शादी थी। उनके साथ अमर सिंह, राम सुमेरन आदि मौजूद थे। विवाह में डीजे बज रहा था। वहां मेहमान व औरतें भी थीं। विवाह में गांव के ही आठ लोग बिन बुलाए विवाह में आकर डीजे पर नाचने लगे। मना करने पर ईंट, पत्थर, बेल्ट से बरातियों व घरातियों को मारने पीटने लगे। अमर सिंह व राम सुमेरन को काफी चोटें आईं। काफी मना करने पर गली देने लगे। पुलिस को सूचना दी। जब जाकर लड़के भागे। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने गांव में पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। गांव के लोगों से मिलकर शांति बनाए रखने की अपील की। इस संबंध में डुमरियागंज प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed