फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused caught with drugs sentenced to two and a half years imprisonment

Siddharthnagar News: मादक पदार्थ के साथ पकड़े आरोपी को ढाई वर्ष की सजा

Sun, 17 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accused caught with drugs sentenced to two and a half years imprisonment
सिद्धार्थनगर। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम हिमांशु दयाल श्रीवास्तव ने मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए आरोपी को ढाई वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। बांसी थानाक्षेत्र के लोहियानगर नरकटहा निवासी आरोपी सुभान को सजा देते हुए उसपर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वर्ष 2016 में हुई घटना कोतवाली बांसी थानाक्षेत्र की है, जहां आरोपी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने फर्द बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अपराध में केस दर्ज करके उसके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। न्यायालय ने संज्ञान लेकर विचारण किया और दोनों पक्षों की बहस सुनकर उपलब्ध साक्ष्यों, गवाही, जिरह, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट, प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बरामदगी, मामले के तथ्यों के आधार पर उसे दोषी पाया और सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed