{"_id":"687a8e486798052ab007a2f3","slug":"accused-arrested-for-sexually-assaulting-minor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-141320-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा थाने के एक गांव निवासी नाबालिग बालिका से मैरिज हाल में यौन उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो में केस दर्ज कर उसे कर जेल भिजवा दिया।
एक गांव निवासिनी बालिका गांव के ही विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ रही थी । पढ़ने जाते समय गांव का एक लड़का उसे बहला-फुसलाकर एक मैरिज हॉल में ले गया। इसी दौरान किसी कार्य के लिए बालिका के पिता विद्यालय में उससे मिलने गए। विद्यालय में लड़की के न मिलने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच करहिया पुल के पास बारिश होने लगी और वह उससे बचाव के लिए एक मैरिज हॉल में रुक गए।
जहां उन्हें एक कमरे में लड़की के होने की जानकारी मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की व लड़के को लेकर थाने ले आई। पूछताछ में लड़की ने बहला-फुसलाकर मैरिज हॉल तक लाने व कमरे में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पॉक्सो व यौन उत्पीड़न करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लड़के को जेल भिजवा दिया गया है।