फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   accountants protest, tied black ribbon

लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Thu, 18 Aug 2016 11:00 PM IST
सिद्धार्थनगर, अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
accountants protest, tied black ribbon
नौगढ़ तहसील परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लेखपाल संघ ने छह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। नाराज लेखपालों का कहना था कि वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा विरोध 22 अगस्त तक चलेगा। अगर मांगें नहीं पूरी की गई तो 23 अगस्त से पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता ने कहा कि सरकार, लेखपालों को साथ अन्याय कर रही है। लेखपालों पर हो रहा शोषण अधिक दिनों तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति को जल्द दूर किया जाए। लेखपालों के पद का नाम बदलकर उप राजस्व निरीक्षक किया जाए।
विज्ञापन

स्थानांतरण नीति में बदलाव, पुरानी योजना की बहाली, 2005 के बाद नियुक्त किए गए लेखपालों को पेंशन का लाभ और पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 17 से 22 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो 23 अगस्त से पूर्ण से कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष कृष्ण भूषण दूबे, दिलीप चौरसिया, रामसमुझ, देवानंद, गणेश तिवारी, अरविंद चौबे, अरुण श्रीवास्तव, विनय पांडेय, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed