फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   accident

दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल

Fri, 20 Sep 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident
दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

घायल का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरदहा चौराहे पर देर रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित बरदहा चौराहे पर गुरुवार की देर शाम दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में पशु पालन विभाग में संविदा पर तैनात चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के नथुआजोत गांव निवासी अरुण किशोर शुक्ल (38) पुत्र रामजीत शुक्ल पशु पालन विभाग में संविदा पर चालक के रूप में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ड्यूटी के लिए इटवा गया था। देर शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। अभी इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित बरदहा चौराहे के पास पहुंचा था कि बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अरुण की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ महेंद्र चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
अरुण दो भाई थे। दूसरा अजय किशोर पिता के साथ दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। अरुण किशोर पशु पालन विभाग में चालक के रूप में कार्यरत थे। साथ ही घर पर रहकर खेती देखते थे। उनकी मौत से परिवार टूट चुका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। अरुण के पास चार बच्चे हैं। दो पुत्र और दो पुत्री हैं। राहुल (18), प्रियंका (16), शालू (12) और गौरव आठ वर्ष शामिल हैं। मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया है। मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed