{"_id":"5d6bfe0d8ebc3e015369dc83","slug":"accident-siddharthnagar-news-gkp319881390","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में 14 माह के बच्चे की मौत, मां समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में 14 माह के बच्चे की मौत, मां समेत दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में 14 माह के बच्चे की मौत, मां समेत दो घायल
बांसी-धानी मार्ग पर स्थित लम्हुई गांव के पास दो बाइकों में हुई टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर लम्हुई गांव के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 14 माह के बीमार बच्चे की मौके पर मौत हो गई और उसकी मां व बाइक चला रहा रिश्तेदार घायल हो गया। घायलों को बांसी पीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख रविवार को दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ढड़ौरा गांव निवासी कलीम गांव की अपनी रिश्तेदार अफसाना और उसके 14 माह के बीमार बच्चे को बाइक से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया था। बच्चे का इलाज कराकर रात में घर लौट रहा था कि रात दस बजे लम्हुई गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने चपेट में ले लिया। हादसे में चौदह माह के बच्चे की मौके पर मौत हो गई और अफसाना का पैर फ्रैक्चर हो गया और आंख के पास चोट लग गई है। वहीं कलीम के गर्दन के अलावा शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोट लगी है। आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होता देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। बांसी कोतवाल शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि बाइक कब्जे में है। जांच पड़ताल की जा रही है।