{"_id":"5d6953fc8ebc3e01506ed075","slug":"accident-siddharthnagar-news-gkp3196036199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी कोतवाली क्षेत्र के काजी रूधौली की घटना, दूसरा बाइक सवार मेडिकल कॉलेज रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र में बांसी-बस्ती मार्ग पर काजी रूधौली के पास गुरुवार रात को ट्रक चालक ने एक बाइक पर दो लोगों को रौंद दिया। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के सौरहवा गांव निवासी संतोष कुमार (32) बाइक से बांसी कोतवाली के ही काजी रूधौली गांव निवासी पवन (26) पुत्र संतराम बस्ती की तरफ जा रहे थे। अभी वह बांसी-बस्ती मार्ग पर काजी रूधौली के पास महोखवा व पिपरा के बीच पहुंचा था कि बस्ती के तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे संतोष कुमार की मौके पर मौत हो गई और पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। कोतवाल शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि अब तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।