फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ABVP planted saplings

Siddharthnagar News: अभाविप ने किया पौधरोपण

Sat, 08 Jul 2023 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
ABVP planted saplings
सिद्धार्थनगर। अभाविप के स्थापना दिवस को लेकर डुमरियागंज क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम पौधरोपण के साथ-साथ निबंध प्रतियोगिता व विचार गोष्ठी की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ पांडेय ने बताया कि अभाविप के स्थापना दिवस के एक दिन पूर्व डुमरियागंज क्षेत्र के निजी विद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के कुल 21 पौधे लगाए गए। विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता व विचार गोष्ठी की गई। उन्होंने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से विद्यार्थियों व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। अपनी वर्षों की यात्रा में अभाविप एक लंबा रास्ता तय करती हुई देश में राजनीतिक, पत्रकारिता, शिक्षा आदि क्षेत्र में कार्य करने वाली चरित्रवान पीढ़ी तैयार की है। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति से संसार को अवगत कराते हुए देश को गौरवान्वित किया। स्वामी विवेकानंद हमेशा छात्रों के आदर्श रहे हैं। इस दौरान प्रदीप शर्मा, प्रियांशु श्रीवास्तव, किशन मिश्र, विवेक मिश्र, दिशा, अमित, सिमरन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed