फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   absent nine teacher

बंद मिला स्कूल, अनुपस्थित मिले नौ शिक्षक और तीन शिक्षा मित्र

Wed, 22 Jul 2020 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
absent nine teacher
अनुपस्थित मिले नौ शिक्षक और तीन शिक्षामित्र
विज्ञापन

विकास खंड बर्डपुुर में बीइओ का औचक निरीक्षण
गैरहाजिर शिक्षकों, शिक्षामित्रों को थमाया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के खंड शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय देवरा चौधरी बंद मिला। जबकि अलग-अलग स्कूूलों में नौ शिक्षक और तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी अनिल मिश्र ने निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति, कायाकल्प, कंपोजिट ग्रांट, विद्यालय के मरम्मत एवं रंगाई-पुताई, वृक्षारोपण, हैंडवाश, राशन वितरण एवं कन्वर्जन कॉस्ट के प्रेषण आदि की जांच-पड़ताल की। प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया के निरीक्षण में ममता गुप्ता, अंजली चौरसिया, रीता यादव, गीता यादव, प्रतिभा सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबेनिया में कृष्णा आर्या, किरण दूबे अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय रक्सेल में शिक्षामित्र राजकुमार सिंह और कश्यप नंदिनी अनुपस्थित पाई गईं। प्राथमिक विद्यालय पकड़ी उर्फ मुडिला में सहायक अध्यापक प्रेम कुमार गैरहाजिर मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरवालिया में सहायक अध्यापक विवेक सिंह भी नहीं मिले। प्राथमिक विद्यालय देवरा चौधरी 11:55 पर बंद मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में पौधरोपण किया। बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण अभियान सतत रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed