फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   aaushman

आयुष्मान कार्ड बनवाने में ग्रामीणों की मदद करेंगे प्रधान

Sat, 24 Jul 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
aaushman
आयुष्मान कार्ड बनवाने में ग्रामीणों की मदद करेंगे प्रधान
विज्ञापन

26 जुलाई से नौ अगस्त तक जिले में चलेगा विशेष अभियान
आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों पर अभियान का होगा फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत चयनित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलेगा। विशेष अभियान 26 जुलाई से नौ अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान में ग्राम प्रधान लाभार्थी परिवारों की मदद करेंगे।
आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थी परिवारों में छूटे लोगों का आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) बनवाने के लिए 26 जुलाई से विशेष अभियान शुरू होगा। आयुष्मान भारत योजना की जिला स्तरीय टीम ने छूटे लाभार्थी परिवारों व सदस्यों के नाम की सूची जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को भेज दी है। पखवाड़े भर के अभियान में आशा कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा कार्यकर्ता अभियान शुरू होने के एक दिन पहले गांव में आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को कैंप लगने की सूचना देंगी। दूसरे दिन कैंप लगने वाले दिवस पर सभी लाभार्थी परिवारों को कैंप स्थल तक ले जाकर कार्ड बनवाने में मदद करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जन सेवा केंद्र संचालकों (वीएलई) को निशुल्क कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर इस अभियान से प्रधानों को भी जोड़ा गया है। जिला शिकायत प्रबंधक आकाश मिश्रा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शुरू हो रहे अभियान में आच्छादित परिवारों को निशुल्क कार्ड निर्गत कराया जाएगा। अभियान में प्रधानों को जोड़ने से शत-प्रतिशत कार्ड बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर लगेगा कैंप
जिला सूचना तंत्र प्रबंधक प्रत्युश दूबे ने बताया कि पखवाड़े भर चलने वाला कैंप ब्लॉक क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल जैसे पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालयों पर लगेगा। इन स्थानों पर कैंप लगने से लाभार्थी आसानी से पहुंच कर नि:शुल्क कार्ड का लाभ उठा सकेंगे।

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी परिवारों में गोल्डन कार्ड विहीन छूटे लोगों का कार्ड बनाने के लिए 26 जुलाई से नौ अगस्त तक विशेष अभियान चलेगा। अभियान का माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। ब्लॉकों को सूची भेज दी गई है। शत प्रतिशत कार्ड बने इस पर खास फोकस रहेगा।
- डॉ. लक्ष्मी सिंह, जिला समन्वयक (आयुष्मान भारत योजना)
आयुष्मान भारत एक नजर में
पीएम जन आरोग्य योजना- 129751 (परिवार)
सीएम जन आरोग्य अभियान - 18545 (परिवार)
बने गोल्डेन कार्ड - 147990
अब तक लाभार्थी - 4456
लाभार्थियों पर खर्चे रकम- 3.25 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed