{"_id":"6a21dd1356e338563b08ceac","slug":"aap-workers-took-to-the-streets-to-protest-against-power-cuts-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159260-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली कटौती के विराेध में आप कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली कटौती के विराेध में आप कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, प्रदर्शन
Fri, 05 Jun 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर की अनियमितताओं के विरोध में आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष ई. इमरान लतीफ के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के डुमरियागंज कार्यालय से स्थानीय बिजली घर तक पैदल मार्च कर विरोध किया। डुमरियागंज नगर में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदेश सरकार और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की और जनता की समस्याओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। पैदल मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था सुधार की मांग की।
इमरान लतीफ ने कहा भीषण गर्मी के बीच डुमरियागंज सहित पूरे प्रदेश की जनता अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त है। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरों से भुगतान कर रही है, इसके बावजूद उसे पर्याप्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
इस दौरान कृष्ण गोपाल चौधरी, इमरान खान, शिव कुमार, नोमान उस्मानी, सुशील त्रिपाठी, राम करण गौड़ आदि मौजूद रहे।