फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   aanganvadi worker will go for agitaion

मांगों के पूरा न होने पर होगा आंदोलन

Wed, 21 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को नेशनल पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें कार्यकर्ता और सहायिकाओं की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के समस्याओं के समाधान के 25 जून को धरना प्रदर्शन हुआ। इसमें समस्या समाधान के लिए आश्वासन मिला लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
इस पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 25 अगस्त से 17 सितंबर तक प्रदेश में प्रदर्शन किया गया।
जिस पर प्रमुख सचिव ने समझौते के तहत आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया, लेकिन अभी तक मांगों को माना नहीं गया।
उन्होंने कहा कि अगर आचार संहिता के  समाप्त होने के बाद भी हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो फिर प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। जिला संरक्षक मकबूल आलम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ता और सहायिकाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसा कोई काम न करें, जिससे विभाग की छवि खराब हो और केंद्रों पर समयानुसार काम करें। विभाग की ड्रेस पहनकर अनर्गल न घूमें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed