{"_id":"663524ec0b686c87cd060aad","slug":"a-youth-swallowed-poision-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116858-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहर
Fri, 03 May 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी विजय (25) छह वर्ष पहले एक शादीशुदा औरत से प्यार हो गया था। वह अपनी प्रेमिका को लेकर मुंबई चला गया और उससे दोबारा शादी रचा ली। शादी के बाद से दोनों राजी खुशी से मुंबई में रह रहे थे। विजय कुछ दिन पूर्व पत्नी को लेकर गांव आ गया। परिजन उसे घर में नहीं रहने दे रहे थे। वह पत्नी को लेकर भटकता रहा। वह परिजनों से रहने के लिए घर मांगने के साथ खाने पीने के लिए अनाज मांगता था। इसी बात को लेकर युवक की परिजनों से कहासुनी शुरू हो गई। विजय ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस डायल-112 पर फोन कर बताया कि मेरे घर वाले हिस्सा नहीं दे रहे हैं। इसी बात को लेकर मैं जहरीला पदार्थ खाने जा रहा हूं। पुलिस को सूचना देने के बाद खा भी लिया। परिजनों को जब जानकारी हुई तो तत्काल सीएचसी लोटन के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कराया। जहां उसकी दवा चल रही है। इस संबंध में एसओ विजय शंकर सिंह का कहना है कि वह मेटिंग हैं। कोई जानकारी नहीं है और न तो तहरीर ही मिली है। संवाद
विज्ञापन