{"_id":"5dd578dc8ebc3e54c20b8678","slug":"a-youth-died-in-accident-siddharthnagar-news-gkp3300690114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बांसी कोतवाली क्षेत्र के नरकटहा मोड़ के पास देर रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। नगर में राप्ती पुल के निकट नरकटहा मोड़ के पास मंगलवार की देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के निराला नगर नरकटहा निवासी गंगाराम (30) पुत्र रामरतन गौड़ रोडवेज चौराहे के निकट एक बाइक मिस्त्री के पास सहायक का काम करता था। दुकान बंद होने के बाद वह रात साढ़े दस बजे बाइक से घर जा रहा था। वह घर के करीब नरकटहा मोड़ पर पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल मोहल्लावासियों ने उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुकान से घर के लिए निकला था
बांसी। गंगाराम दुकान का काम निपटाकर खुशी-खुशी घर जा रहा था। उसे क्या मालूम था कि घर के पास ही काल उसकी प्रतीक्षा में है। वह घर से मात्र सौ मीटर की दूरी पर ही था कि काल के गाल में समा गया। इस घटना से अबोध राज व रोहन के सिर से जहां पिता का साया उठ गया। वहीं, विजय लक्ष्मी का सिंदूर मिट गया। घटना की सूचना मिलते ही गंगाराम की पत्नी विजय लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, 10 वर्षीय पुत्र राज काफी गुमसुम हैं। तथा छह वर्षीय पुत्र रोहन पिता के न रहने से अंजान सिर्फ लोगों को निहार रहा था। इस घटना को लेकर पूरे मोहल्ले के लोग शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
फोटो- 63, 64
स्कॉर्पिंयो पलटी, जिला पंचायत सदस्य सहित छह जख्मी
गंभीर हाल में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
बर्डपुर-कोल्हुई मार्ग पर देर रात बारात से लौटते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर-कोल्हुई मार्ग पर यूसुफपुर गांव के पास मंगलवार की रात बारात से लौट रही स्कार्पियो कुत्ते को बचाते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जिला पंचायत सदस्य रामसागर चौधरी सहित तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां, हालत गंभीर देखकर दो लोगों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
क्षेत्र के बर्डपुर के व्यवसायी अशोक जायसवाल के पुत्र की बारात मंगलवार को पड़ोसी जिले महाराजगंज के नौतनवां बजार में गई हुई थी। इसमें बर्डपुर के जिला पंचायत सदस्य राम सागर चौधरी अपने कुछ साथियों के साथ वापस घर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह बर्डपुर के पास यूसुफपुर चौराहे पर ही पहुंचे थे कि रात करीब 12 बजे अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और काफी दूर जाकर पलट गई। स्कॉर्पियो में रामसागर चौधरी सहित आत्मा जायसवाल (37), मनोज जायसवाल (40), दिलीप मोदनवाल (35), गुड्डू जायसवाल (35), श्रीराम जायसवाल (30), भोलू जायसवाल (28) घायल हो गए। इसमें राम सागर चौधरी, आत्मा जायसवाल व दिलीप मोदनवाल को काफी गंभीर चोटें आईं। घटना के कुछ ही देर पश्चात बारात से वापस आ रहे डॉ. प्रमोद यादव एवं उनके अन्य साथी यूसुफपुर चौराहे पर पहुंचे तो देखा कि सड़क किनारे बरातियों से भरी स्कार्पियो पलटी हुई है। इसके पश्चात उन्हें तत्काल ग्रामीणों की मदद से 100 नंबर डॉयल कर तथा एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसमें मनोज जायसवाल और गुड्डू जायसवाल का इलाज जिला अस्पताल पर चल रहा है। वहीं, श्रीराम और भोलू को मामूली चोटें आईं। जबकि राम सागर चौधरी, आत्मा जायसवाल व दिलीप मोदनवाल के सिर, पैर, कमर सहित शरीर के कई स्थानों पर गंभीर चोट होने के चलते उन्हें डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है।