फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A young man was scorched by a high-tension wire

Siddharthnagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा युवक

Sun, 03 May 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A young man was scorched by a high-tension wire
ढेबरूआ। नेपाल के लुंबिनी से मेला देखकर लौट रहा संजीत बढ़नी में ट्रांसफॉर्मर के पास उतरे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और साथियों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के दुलाराज गांव निवासी संजीत (35) अपने गांव के अन्य लोगों के साथ नेपाल के लुंबिनी में मेला देखने गया था। शनिवार को लौटते समय वह बढ़नी के कस्टम रोड तिराहे के पेशाब करने के लिए रुका। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर से अर्थिंग आ रही थी, जिसकी चपेट में आकर वह गिर गया और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों और साथियों ने पहले बिजली कटवाई और फिर तत्परता दिखाते हुए उसे बढ़नी पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed