फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A trolley full of devotees overturned, two people seriously injured

Siddharthnagar News: श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, दो लोग गंभीर

Tue, 30 Apr 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
A trolley full of devotees overturned, two people seriously injured
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली गांव के पास मोड़ की घटना
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल थे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली गांव के पास मोड़ पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से भरी ट्राली मंगलवार को पलट गई। इस हादसे में छह से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस के सहायता से सीएचसी बेवां ले गए, जहां डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर देख बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बस्ती जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। दोनो का हाथ व पैर टूटने की सूचना है, वही अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के देवरिया चमन गांव निवासी रामानंद के घर पर मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। गांव के महिलाएं व बच्चे कलश यात्रा के लिए गांव के करीब बीस लोगों के साथ ट्राली में सवार हुए। सभी लोग ट्राली में गाते बजाते सवार होकर डिवलीडीहा चौबे, तेनुई, बढ़या,पेंड़रियाजीत होकर गुजरे। वह थाना क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली गांव के मोड़ पर पहुंचे ही थे कि अचानक ट्राली का पिन छटका और ट्राली पलट गई। ट्राली पलटने की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। सभी को लगा की ट्राली के नीचे दबने बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के सहायता से ट्राली को सीधा किया गया। उसमें से सभी को बाहर निकाला गया जिसमें सात लोग घायल अवस्था में थे। सभी घायलों को एंबुलेंस के सहायता से सीएचसी बेंवा ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने देवरिया चमन गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी उरेहा (55) काजल (18) को गंभीर हालत देख जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। वहा पर दोनों का हाथ व पैर टूटने की सूचना है, दोनों खतरे से बाहर हैं। जबकि अन्य पांच घायल प्रभावती, किरन, नरेंद्र, रमेश व शिवा को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन



चीख-पुकार सुन सहम गए लोग
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटने के बाद आस पास के लोग सहम गए। लोगों के चीख-पुकार सुनकर हर कोई घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े, घटना का मंजर देखकर हर किसी को अनहोनी का अंदेशा हो रहा था। काफी मशक्कत के बाद जब ट्राली को सीधा किया गया तो उसमें कुल सात लोग घायल की अवस्था में मिले। जिन्हें तत्काल बेंवा सीएचसी पर भेजा गया। वहा से दो लोगों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। लेकिन मिली सूचना के अनुसार दोनों लोगों का हाथ व पैर टूटा है। वह खतरे से बाहर है। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed