फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A thatched house and household belongings reduced to ashes in a fire; the family left homeless.

Siddharthnagar News: आग में फूस का मकान और गृहस्थी का सामान राख, परिवार बेघर

Thu, 15 Oct 2026 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A thatched house and household belongings reduced to ashes in a fire; the family left homeless.
मोहाना क्षेत्र के नौडिहवा टोले में अज्ञात कारणों से लगी आग को बुझाने के प्रयास करते लोग। संवाद
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के नौडिहवा टोले में बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में राम आशीष पुत्र कैलाश का फूस का मकान और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में परिवार के पास रहने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राम आशीष के सामने अब पत्नी और चार बच्चों के साथ सिर छिपाने की समस्या है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राम आशीष अपनी पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे के साथ फूस के मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक मकान में आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान और उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल अशोक यादव, ग्राम विकास अधिकारी राजदीप मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि संतोष चौधरी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और जरूरी सामान जुटाने का संकट है। मजदूरी से परिवार चलाने वाले राम आशीष को अब प्रशासन से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed