फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A special team will monitor the RO-ARO exam

Siddharthnagar News: आरओ-एआरओ परीक्षा की स्पेशल टीम करेगी निगरानी

Fri, 25 Jul 2025 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A special team will monitor the RO-ARO exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को होगी। इसके लिए जिले में 17 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
वहीं, बड़ी परीक्षा को देखते हुए कई एजेंसी गोपनीय निगरानी करेंगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का मामला सामने आने के बाद यहां विशेष नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरा और मजिस्ट्रेट की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी पत्र के अनुसार 27 जुलाई को परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा एक सत्र में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बाजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सीसी कैमरा और अन्य जरूरी सुविधाओं से लैस 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनकी कई स्तर से जांच हो चुकी है। जांच के बाद यह केंद्र फाइनल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दिन 500 मीटर के दायरे में साइबर कैफे, फोटो कॉपी की दुकान आदि बंद रहेगी। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। ताकि कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश न कर सके। परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए कई स्तर से निगरानी होगी। क्योंकि, सख्ती के चलते ही पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में कई मुन्ना भाई पकड़े गए और रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। इसीलिए परीक्षा पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed