{"_id":"605a256a8ebc3ed8321ac509","slug":"a-sharp-eye-on-the-corona-for-a-break-on-the-corona-siddharthnagar-news-gkp3895185118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर ब्रेक के लिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर ब्रेक के लिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर
विज्ञापन

रेलवे और बस स्टेशनों पर शुरू हुई कोरोना जांच
सतर्कता बरतने के लिए डीएम प्रतिदिन कर रहे हैं बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुंबई, केरल, पंजाब के प्रवासी लोगों के साथ आ रहे कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की पैनी नजर है। कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति संक्रमित मिलता है तो उसे होम आइसोलेट कर दिया जाए ताकि सोशल डिस्टेसिंग के जरिए कोरोना को मात दिया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेलवे और बस स्टेशनों पर भी कोरोना की जांच शुरू कर दी है।
बस्ती और गोंडा रेलवे स्टेशन पर जिले के कोरोना संक्रमित मिलने पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। नौगढ़, बढ़नी और शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन, नौगढ़, बांसी और डुमरियागंज बस स्टेशन पर कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। ट्रेनों के ठहरने के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच करना शुरू कर दी है। मंगलवार को मुंबई से आ रहे जिले के तीन यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि, बुजुर्ग व बीमार बुजुर्गों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की व्यवस्था की गई है।
डाक्टरों की स्पेशल ड्यूटी
सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। पिछले एक वर्ष से इस वार्ड को कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब, टेक्निशियन, वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगाई गई है। जैसे ही आवश्यकता होगी, इस टीम को बुला लिया जाएगा। मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर एवं पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की तरह पुलिस तैयार
पुलिस अधीक्षक रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह पुलिस ने कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी की है। कोरोना संक्रमण कम होने के कारण पुलिस इस ड्यूटी से मुक्त हो गई थी लेकिन अब सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतें।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के जोखिम के मद्देनजर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। रेलवे और बस स्टेशनों पर कोरोना की जांच शुरू हो गई है। अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के रोकथाम की समीक्षा की जा रही है। कोरोना संक्रमण के लिए शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार लोगों को जागरूक किया जाएगा।
- दीपक मीणा, डीएम