फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A rally of faith gathered in the court of Bajrangi

Siddharthnagar News: बजरंगी के दरबार में उमड़ा आस्था का रेला

Tue, 27 May 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A rally of faith gathered in the court of Bajrangi
नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित पुलिस चौकी में सुंदर कांड का पाठ का आयोजन किया गया। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार पर डुमरियागंज नगर की जिला परिषद मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाठ के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगलवार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस तरह के आयोजन से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि भी बढ़ती है। ईश्वर के प्रति आस्था प्रगाढ़ होती है। यह धार्मिक और सामाजिक रूप से बहुत ही पुण्य का कार्य है। इस दौरान नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, पंडित राकेश शास्त्री, लालजी शुक्ला, अमरेंद्र त्रिपाठी, शत्रुहन सोनी, राजन अग्रहरि, संजय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस चौकी पर भंडारे का आयोजन : बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित पुलिस चौकी में ज्येष्ठ महीने के तीसरे बड़े मंगल पर सुंदरकांड का पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद छका। इस मौके पर चौकी पुलिस सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। बड़े मंगलवार को भंडारे का हुआ आयोजन : ढेबरूआ। बढ़नी कस्बे में ज्येष्ठ महीने के तीसरे मंगलवार को जगह-जगह भंडारे का कार्यक्रम विभिन्न समूहों एवं लोगों द्वारा आयोजित किया गया। हनुमान भजन के बीच जगह जगह आयोजित भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए। कस्बे के चट्टी बाजार, गोला बाजार, स्टेशन रोड, बॉर्डर रोड पर प्रसाद वितरण किया गया। चट्टी बाजार के दयानंद स्कूल के पास आयोजित भंडारे में लोगो ने प्रसाद भारी संख्या में ग्रहण किया। इस अवसर पर हनुमान भजन के सुंदर धुन का आयोजन किया गया। कस्बे के मंदिरों में भी हनुमान धुन के भजन का आयोजन किया गया लोगों ने हनुमान महाराज का दर्शन पूजन किए। कस्बे से सटे नेपाल के कृष्णानगर में भी ज्येष्ठ महीने के तीसरे मंगलवार को जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया। थ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed