{"_id":"6834ab6e1f760b3f7106bc98","slug":"a-new-ticket-house-will-be-built-you-will-not-have-to-worry-about-anything-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-138197-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बनेगा नया टिकट घर, नहीं काटना पड़ेगा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बनेगा नया टिकट घर, नहीं काटना पड़ेगा चक्कर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर अस्थाई रास्ते पर पटरी से होकर आवागमन करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जल्द ही यात्रियों को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिण की तरफ स्थित दूसरे प्लेटफाॅर्म पर टिकट लेने की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें प्लेटफाॅर्म तक पहुंचने के लिए शहर के मुख्य मार्ग से सड़क की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
रेलवे स्टेशन के दक्षिण की तरफ टिकट घर और आवागमन के लिए रेलवे बाउंड्रीवाल के अंदर ही सड़क निर्माण के साथ ही रेलवे ओवरब्रिज को सड़क तक बढ़ाया जाएगा। इससे रेलवे क्राॅसिंग का गेट बंद होने के बाद भी यात्री स्टेशन पर पहुंचकर टिकट लेने के साथ ही किसी भी प्लेटफाॅर्म पर जाकर ट्रेन पकड़ सकेंगे।
वर्तमान में अगर आप सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ से आ रहे हैं व ट्रेन पकड़ने की जल्दी है, और रेलवे क्राॅसिंग बंद है, तो बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ के लोगों को भी क्राॅसिंग के आसपास सड़क पर जाम से जूझते हुए स्टेशन तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। स्टेशन रोड के सकरा होने के कारण क्राॅसिंग खुली होने के बावजूद वाहन चालकों को सिद्धार्थ तिराहे से रेलवे स्टेशन तक जाम से जूझना पड़ता है।
रेल विभाग सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को अपग्रेड कर रहा है। साथ ही यहां यात्री सुविधाएं विकसित कर रहा है। इसी के तहत प्लेटफाॅर्म संख्या-चार का निर्माण करते हुए गुड्स शेड का भी निर्माण होगा। इसी प्लेटफाॅर्म के बगल में टिकट घर का निर्माण होगा। रेलवे स्टेशन के दक्षिण की तरफ गुड्स शेड व टिकट घर के बगल में बाउंड्रीवाल से सटे सड़क का निर्माण होगा।
इससे रेल लाइन के दक्षिण तरफ स्थित शहर के मोहल्लों समेत उसका बाजार व जोगिया आदि क्षेत्र के लोगों को रेलवे क्राॅसिंग पार कर स्टेशन की तरफ नहीं जाना होगा। उन्हें शहर के मुख्य मार्ग से स्टेशन के दक्षिण तरफ बने रोड से नए टिकट घर तक रास्ता मिल जाएगा और किसी भी प्लेटफाॅर्म से ट्रेन पकड़ने में सहूलियत होगी।
आगे बढ़ेगा ओवरब्रिज, यात्रियों को होगी सुविधा : रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के प्लेटफाॅर्म संख्या-एक से दो पर जाने के लिए बना ओवरब्रिज अब गुड शेड्स के आगे तक बढ़ाया जाएगा। ताकि स्टेशन के दूसरी तरफ से भी यात्री आवागमन कर सकेंगे।
इससे उन्हें स्टेशन पर आने के लिए चौराहे के जाम में फंसने की परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी। अपग्रेड स्टेशन के उद्घाटन के दौरान आए डीआरएम गौरव अग्रवाल ने रेलवे स्टेशन पर बने ओवर ब्रिज को गुड्स शेड के बाहर तक बनवाने का निर्देश दिया।
बताया कि दूसरे तरफ के प्लेटफार्म के बगल से आने जाने के लिए रास्ता भी बनाया जाएगा। गुड्स शेड के निर्माण से जिले के व्यापारियों को उसका लाभ मिलेगा।