{"_id":"69cc1cc83f57cced6905964a","slug":"a-ferocious-monkey-bit-seven-people-and-left-them-bleeding-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1019-178353-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खूंखार बंदर ने सात लोगों का काटकर किया लहुलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खूंखार बंदर ने सात लोगों का काटकर किया लहुलुहान
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली और सठियांव गांव में एक खूंखार बंदर ने अब तक सात लोगों को काटकर लहुलुहान कर दिया है। सभी का मेडिकल कालेज देवरिया में इलाज चल रहा है। मंगलवार को भी अहिरौली गांव में खूंखार बंदर ने दो ट्रैक्टर-ट्राॅली चालकों को काटकर जख्मी कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत वनविभाग के दरोगा से की गई है। हालांकि अभी तक गांव में कोई आया नहीं है।
खुखुंदू क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अनवर अंसारी मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गिट्टी बालू की दुकान पर खड़ा कर रहे थे। तभी खूंखार बंदर ने पीछे से हमला कर पीठ पर बुरी तरह से काटकर लहुलुहान कर दिया। इसी तरह अमाव गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भूसा बनाने आए चालक को भी बंदर ने काटकर लहुलुहान कर दिया है। दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। इससे पहले खूंखार बंदर ने अहिरौली गांव निवासी आफताब अंसारी, ईरान अंसारी समेत अन्य कई लोगों को काटकर लहुलुहान किया है। उधर, इसके अलावा सठियांव गांव में भी खूंखार बंदर का आतंक है। अहिरौली गांव निवासी संदीप गुप्ता का कहना है कि भटनी के वनविभाग दरोगा श्यामसुंदर से कई बार शिकायत किया गया है। लेकिन अब तक कोई गांव नहीं आया है। बंदर के डर से गांव में भूषा मशीन भी नहीं चल पा रहा है।