फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a dead body found in river after 10 days

10 दिन बाद मिला राप्ती नदी में डूबे किशोर का शव

Mon, 21 Mar 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
a dead body found in river after 10 days
10 दिन बाद मिला राप्ती नदी में डूबे किशोर का शव
विज्ञापन

- दो दोस्तों की पहले ही हो चुकी थी डूबकर मौत
- बांसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। बांसी राप्ती नदी में नहाते समय दस दिन पूर्व डूबे किशोर की सोमवार लेटवा सोनखर गांव के पास उतराती हुई लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो दोस्तों का शव पहले ही मिल चुका था।

बांसी कोतवाली के बांसी में 12 मार्च को राप्ती नदी में नहाने गए तीन किशोर डूब गए थे। जिसमें दो बच्चो अंश सैनी (15) पुत्र राकेश सैनी, राजनाथ (15) पुत्र दयाशंकर निवासी मोहल्ला श्याम नगर का शव 14 मार्च को मिला था। लेकिन किशोर सूजल श्रीवास्तव (14) पुत्र धर्मेंद श्रीवास्तव निवासी अकबरनगर का शव नहीं मिला था। जिसकी तलाश जारी थी, सोमवार सुबह दस बजे कुछ बच्चों ने एक लाश नदी में बहते देखा। जिसकी सूचना तत्काल परिजन व पुलिस को दी। वहीं लेटवा सोनखर के पास पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल संजय कुमार मिश्र ने कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। जिसकी पहचान सूजल श्रीवास्तव के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अभय प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, सभासद मो. इरफान , मंगल चौरसिया, अजय वर्मा, हलका लेखपाल गिरीश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव सहित काफी लोग पहुंच गए। इस संबंध में कोतवाल बांसी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed