फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A day before vaccination, ANM should go door to door and inform

Siddharthnagar News: टीकाकरण से एक दिन पहले घर घर जाकर सूचित करें एएनएम

Wed, 23 Jul 2025 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A day before vaccination, ANM should go door to door and inform
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने बुधवार को शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम संतोरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का औचक निरीक्षण किया।
डीएम ने गर्भवती महिलाओं की एचआरपी जांच व दवाओं की जानकारी ली। उपस्थित एएनएम से स्ट्रिप व एनसीपी कार्ड दिखाने के लिए भी कहा। आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री व एएनएम को घर- घर जाकर लोगों को टीकाकरण से एक दिन पहले सूचित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार वितरण का पंजिका से मिलान किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित बीएचएनडी दिवस पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करने के साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन कर पोषाहार वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही साफ- सफाई, स्वच्छता व टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करें। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ, अजय चौधरी आदि मौजूद रहें।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed