फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A case will be registered against the person occupying the public road

Siddharthnagar News: सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा करने वाले पर दर्ज होगा केस

Sat, 28 Dec 2024 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
A case will be registered against the person occupying the public road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। कपिलवस्तु कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा किए है, तो उसके विरुद्ध हल्का लेखपाल केस दर्ज कराएं।
जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. के समक्ष कई मामले आए। इसमें ज्यादातर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबंधित रहे। समस्त राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिए कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के प्रकरण मौके पर जाकर निस्तारित करें।
विज्ञापन

किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। जिलाधिकारी की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस में भी प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए कि आज और कल सभी हल्का लेखपाल राजस्व निरीक्षक को साथ लेकर जाएं और नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद, जमीन बंटवारा, अवैध कब्जा, पट्टा प्रकरण को ग्रामवासियों का बयान लेकर निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं। अधिकतम प्रकरणों को निस्तारण कराकर ही लौटें, प्रकरण लंबित कदापि न रखा जाए। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा किए है तो उसके विरुद्ध हल्का लेखपाल केस दर्ज कराएं।
इस दौरान एसडीएम नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष कपिलवस्तु, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य अधिकारी आदि मौजूद।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed