फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A boy who was burnt by electric current died during treatment

Siddharthnagar News: करंट से झुलसे बालक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 05 Sep 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A boy who was burnt by electric current died during treatment
डुमरियागंज। नगर पंचायत के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड में मंगलवार को ट्रांसफाॅर्मर की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे 11 वर्षीय अल्तमश की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से उसके परिजन और मोहल्ले वाले गमगीन हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे डुमरियागंज नगर के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड निवासी अल्तमश पुत्र इरशाद बकरी के लिए पत्ता तोड़ते समय अचानक ट्रांसफाॅर्मर की चपेट में आ गया था। हादसे में वह पूरी तरह झुलस गया। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पहले बस्ती जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार और मोहल्ले के लोग लगातार उसके इलाज के लिए आर्थिक मदद जुटाने में लगे हुए थे। कई समाजसेवी और स्थानीय लोग भी सहयोग के लिए आगे आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर किसी को उम्मीद थी कि मासूम अल्तमश जिंदगी की जंग जीतकर लौट आएगा, लेकिन बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत की खबर से परिजन सहित मोहल्ले वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed