{"_id":"71-91365","slug":"Siddhartha-nagar-91365-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के जयकारे से गूंजे शिव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के जयकारे से गूंजे शिव मंदिर
Siddhartha nagar
Updated Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। सावन के पहले सोमवार को जिले में चारों ओर भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। सभी शिव मंदिरों में सुबह से भक्त उमड़ने लगे। जगह-जगह भगवान भोलेनाथ की झांकी निकाली गई।
शिव भक्तों का उत्साह और उल्लास सोमवार को चरम पर था। भक्त रंगबिरंगे कांवड़ में जल भरकर जाते रहे। चारों ओर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे लग रहे थे। कटेश्वरनाथ का मेला पूरे सावन चलता है। इसके अलावा सिंहेश्वरी मंदिर और नौगढ़ के शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में लोगों ने जलाभिषेक किया। सोमवार भोर में करीब 4:30 बजे बेंवा चौराहे पर बोलबम कांवरिया संघ के लोग जुटे। भक्त काफिले की शक्ल में वहां से नंगे पांव भगवान शिव का जयकारे लगाते हुए हल्लौर गांव पहुंचे। यहां काफिले का जोरदार स्वागत किया गया। वहां से शिव भक्त बेदौला चौराहा, मंदिर चौराहा और खीरा मंडी होते हुए राप्ती के तट पर पहुंचे। अपने-अपने कलश में जल भरा। वहां से भक्त हल्लौर स्थित शिव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। यहां से भक्त बेंवा स्थित शिवालय पहुंचे। यहां पर भी भक्तों ने जल चढ़ाकर पूजा की। इस दौरान काफिले में भगवान शिव और हनुमान की झांकी थी। आगे-आगे गजराज चल रहे थे।
इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक कटेश्वरनाथ और बिस्कोहर स्थित प्राचीन शिवमंदिर पर भी भोर से ही भक्तों की भीड़ जल चढ़ाने के लिए जुट गई। ‘हर-हर बम-बम’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। यात्रा की सुरक्षा के लिए डुमरियागंज में पुलिस के जवान भी चल रहे थे। वहीं कटेश्वरनाथ मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर के अंदर महिला पुलिस की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा सिंहेश्वरी मंदिर, इटवा के कटेश्वरनाथ मंदिर, नौगढ़ के शिव मंदिर और पल्टा देवी मंदिर समेत अन्य जगहों पर पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखे।