{"_id":"71-91241","slug":"Siddhartha-nagar-91241-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती बंद नहीं होने पर सब स्टेशन का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती बंद नहीं होने पर सब स्टेशन का घेराव
Siddhartha nagar
Updated Sun, 13 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। भीषण बिजली कटौती के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक की। इसमें 48 घंटे के अंदर बिजली कटौती बंद नहीं होने पर विद्युत सब स्टेशन का घेराव करने की चेतावनी दी है।
बैठक को संबोधित करते हुए हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि नियमानुसार बांसी नगर को 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। लेकिन मुश्किल से केवल चार या पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे नगर के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि हियुवा कार्यकर्ता शीघ्र ही घर-घर जाकर बिजली का बिल न जमा करने की भी अपील करेेंगे। उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हियुवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आंदोलन करने को विवश होंगे। बैठक का संचालन संजय शर्मा ने किया। इसमें नगर प्रभारी रामशंकर, जितेंद्र कसेरा, विवेक शर्मा, राजेश अग्रहरि, आलोक अग्रहरी, सुनील शर्मा, रितेश श्रीवास्तव, संजय रावत, मंगरू प्रसाद राकेश अग्रहरी, रमेश कुमार, राजेश मौर्या, श्रीराम, रामऔतार और हरिराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।