{"_id":"71-91239","slug":"Siddhartha-nagar-91239-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के पांच आरोपियों की डीएनए जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के पांच आरोपियों की डीएनए जांच होगी
Siddhartha nagar
Updated Sun, 13 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। किशोरी से गैंगरेप में बंद पांच आरोपियों के खून का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी नौ जून की रात गांव में द्वारपूजा देखने गई थी। वहां से रात करीब 10 बजे घर जा रही थी कि रास्ते में गांव के ही पांच युवकों ने उसे पुलिया के पास रोक लिया। किशोरी ने विरोध किया तो उसका मुंह दबाकर बगल स्थित एक बाग में उठा ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और आपबीती मां को बताई। इस मामले में पुलिस ने गांव के जितेंद्र, सुनील, रोहित, विश्वकर्मा और रामरक्षा के खिलाफ दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। सीजेएम ने इस मामले की सुनवाई करते हुए पांचों आरोपियों की डीएनए जांच कराने का आदेश दिया।
कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खून का सैंपल ले लिया गया है। उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। डीएनए जांच के बाद मामले का सही पता चल जाएगा।
-रचना मिश्रा, सीओ बांसी