{"_id":"71-91161","slug":"Siddhartha-nagar-91161-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से दो महिलाएं घायल, पुलिस ने लौटाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से दो महिलाएं घायल, पुलिस ने लौटाया
Siddhartha nagar
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इस्माइली में गाय द्वारा फसल चरने का विरोध करने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बचाव में आई उसकी चाची को भी मारापीटा। जब वह शिकायत करने जोगिया थाने गई तो पुलिस ने भगा दिया। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला को डॉक्टरों ने पुलिस केस बताकर लौटा दिया। उसने एसपी से शिकायत की है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र इस्माइली गांव निवासी मुग्ना ने अपने खेत में धान की रोपाई की है। गुरुवार को गांव के ही एक व्यक्ति की गाय ने धान की फसल चर गई। मुग्ना ने विरोध पर उस व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसे भद्दी भद्दी गालियां दी। इसके बाद बुरी तरह मारा-पीटा। बचाव में आई उसकी चाची कौशल्या की भी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया। पीड़ित मुग्ना ने बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत जोगिया कोतवाली पर करने गई तो कोतवाल ने सुबह आने की बात कहते हुए लौटा दिया। जब इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टराें ने कहा कि पुलिस केस है। जब तक पुलिस नहीं लिखती, तब तक इलाज नहीं होगा।
इस मामले की शिकायत मुग्ना ने एसपी से की है। बताते चलें कि जोगिया कोतवाल नागेंद्र राम त्रिपाठी का विवादों से पुराना नाता है। अभी एक पखवारे पूर्व ही उन्होंने एक युवक को इसलिए लॉकअप में बंद कर दिया था कि उसने एक घटना की शिकायत एसपी के सीयूजी नंबर पर कर दी थी। इस मामले की जांच अभी सीओ नौगढ़ कर रहे हैं। इससे पहले भी जब वह मोहाना क्षेत्र में तैनात थे तो उन्होंने दो बुजुर्गों को बुरी तरह मारा पीटा था। इस मामले में तत्कालीन एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने जांच कराते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था।