{"_id":"71-91118","slug":"Siddhartha-nagar-91118-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर के नाम पर दर्द दे रहा नेशनल हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर के नाम पर दर्द दे रहा नेशनल हाइवे
Siddhartha nagar
Updated Fri, 11 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग नौगढ़-गोरखपुर की बदहाली लोगों को रुला रही है। दो दिन से फंसे ट्रक की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। किसी तरह दोपहिया वाहन जलभराव के बीच से गुजर रहे हैं। जिम्मेदारों ने अगर पहले इसकी परवाह की होती तो आज ये हालात नहीं होते। हद तो तब हो गई है, जब जाम के बाद भी जिम्मेदार सड़क की दुर्दशा देखने तक नहीं आए। शहर में घुसते ही हुसैनगंज से लेकर बाईपास तक का सफर लोगों को बेहद दर्द दे रहा है। बरसात के इस मौसम में सड़क पर पानी जमा हो गया है। तीन सौ मीटर की दूरी पार करने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि इस रास्ते पर जिम्मेदार नहीं जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी मार्ग की दशा पिछले एक साल से इसी तरह है।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी का कहना है कि पीएनबी बैंक से लेकर पकड़ी तक नाला निर्माण कार्य का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होते ही काम शुरू कराया जाएगा। नाले का निर्माण होने के बाद शहर से जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। लोगों को जाम भी नहीं झेलना पड़ेगा।