फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कोर्ट में पेशी के दौरान बंदियों ने किया बवाल

कोर्ट में पेशी के दौरान बंदियों ने किया बवाल

Tue, 01 Oct 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Tue, 01 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला न्यायालय में पेशी पर गए बंदियाें ने सोमवार को पुलिस के खिलाफ जमकर बवाल काटा। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने भी जमकर बल प्रयोग किया। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर एएसपी अशोक कुमार वर्मा पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने बंदियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हत्या के आरोप में जेल में बंद बंदी रमाकांत सिंह की सोमवार को जिला न्यायालय में पेशी थी। पेशी में रमाकांत सिंह से मिलने उसका छोटा भाई अरुन सिंह भी पहुंचा था। न्यायालय में पेशी के दौरान रमाकांत सिंह गाड़ी में बैठा इसी बीच उसका भाई अरुन सिंह उससे मिलने जाने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोकना चाहा। रोकने के दौरान पुलिसकर्मियों और अरुन सिंह के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर पुलिसकर्मियों ने अरुन सिंह मारा पीटा। अपने भाई को मारता देख रमाकांत सिंह ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और न्यायालय में जाने से इंकार करने लगा। साथ ही उसके साथ आए पेशी में अन्य बंदी भी पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल एएसपी अशोक कुमार वर्मा पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हाेंने बंदियों से बातचीत की। तब जाकर मामला शांत हुआ। साथ ही बंदियों को यह आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ लोग पेशी के दौरान हंगामा बरपा रहे थे। इस पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई नियमतय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed