फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो गांव को चार माह से नहीं मिल रही बिजली

दो गांव को चार माह से नहीं मिल रही बिजली

Mon, 30 Sep 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 30 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खुनुवां। विकास खंड शोहरतगढ़ के ग्राम अठकोनियां एवं भाद मुस्तहकम गांव के लोग ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण चार माह से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने के कारण दोनों गांव की जनता में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्राम अठकोनियां एवं भाद मुस्तहकम गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए क्रमश: 25-25 केवीए का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग ने लगाया है। जो लोड अधिक होने पर हर महीने फुंक जाता है। लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कई बार विभाग के जिम्मेदारों से कहा गया, परंतु अभी तक नहीं बदला गया। इन गांवों के भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बसा होने के कारण यहां के लोगों को तस्करों और अपराधियों का डर भी बना रहता है। मुस्तहकम गांव के अतीकुर्रहमान, प्रधान सई मोहम्मद, हरीराम, अबू तलहा, इरफान अहमद, राम मिलन तथा अठकोनियां गांव के बहरैची बाबा, इद्रीश पहलवान, रहमत अली, आदित्य प्रकाश मिश्र ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली विभाग बिल वसूली के लिए उपभोक्ताओं पर बराबर दबाव बनाता रहता है, परंतु ट्रांसफार्मर के जल जाने पर उसका रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना होता है। लोगों ने शीघ्र नया ट्रंासफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में परसिया पावर हाउस के अवर अभियंता जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि शीघ्र ही दोनों गांवों का ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed