फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दस वर्ष में नहीं पूरा हुआ पीएचसी का भवन

दस वर्ष में नहीं पूरा हुआ पीएचसी का भवन

Mon, 30 Sep 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 30 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनवाया जा रहा पीएचसी भवन पिछले दस सालों से निर्माणाधीन है। इसके अधूरा रहने के कारण पीएचसी किराये के भवन में चल रही है। इस पर विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है। यहां डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण प्राइवेट चिकित्सक के पास जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जोगिया विकास खंड के ग्राम बभनी बाजार में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का भवन पूरा न बनने के कारण पीएचसी किराये के भवन में चल रही है। यह इस क्षेत्र में एकमात्र चिकित्सा केंद्र है। यहां पर हर रोज 20 से 25 मरीजों का इलाज किया जाता है, लेकिन यहां पर पीएचसी का उचित सुविधाओं का अभाव है। वर्ष 2004 में ग्राम समाज ने अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध कराई। उसके बाद इस पर निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन निर्माण कार्य को ठेकेदार अधूरा छोड़कर चला गया। लगभग दो वर्षो से निर्माण कार्य ठप है। स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

अस्पताल के निजी भवन में होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इससे मरीजों को मुख्यालय या शोहरतगढ़ इलाज के लिए जाना पड़ता है। लंबे समय से यहां महिला चिकित्सक की तैनाती की भी मांग हो रही है। यहां महिला चिकित्सक की नियुक्ति न होने से क्षेत्र की महिलाओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्र के आबिद भाई, डॉ दिनेश कुमार जायसवाल, डॉ शेषराम, मुनिराम वर्मा, शोभा, रहमान, घनश्याम आदि लोगों ने अधूरे भवन को पूरा किए जाने और डाक्टर की तैनाती किए जाने की मांग की है। पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट वीके मिश्र ने कहा कि समाज कल्याण इस भवन को ठेके पर बनवा रहा है। यह जब बनकर तैयार होगा तभी हम लोग इसके जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed