फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पांच अरब से बनेगा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय

पांच अरब से बनेगा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय

Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तथागत की धरती कपिलवस्तु में निर्मित होने जा रहे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के माध्यम से पूरी दूनिया में शांति का संदेश देने की तैयारी है। पांच अरब रुपये से अधिक लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक विश्वविद्यालय में घुसते ही माहौल बुद्धमय नजर आएगा। दुनिया को प्रमाणिक जानकारी देने को यहां पर महात्मा बुद्ध से जुड़े विषयों और तथ्यों पर शोध होगा। शैक्षिक क्षेत्र में पिछड़े क्षेत्र के छात्रों को अत्याधुनिक तरीके से शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के बजट में घोषित हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को अत्याधुनिक तरीके निर्मित किया जाएगा। बौद्ध स्थापत्य कला के अनुरूप निर्मित होने जा रहे इस आधुनिक विश्वविद्यालय में सभी विषयों की पढ़ाई होगी। इसके लिए अलग-अलग विज्ञान, कला, इतिहास समेत अन्य विषयों की छह मंजिला फैकल्टी का निर्माण होगा। महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु में निर्मित होने वाले इस विश्वविद्यालय में बौद्ध विषयों पर शोध करने वाले शोधार्थियों के सहयोग के लिए इससे संबंधित अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिस कारण विश्व के तमाम देशों से यहां अध्ययन करने वाले छात्रों के आने की पूरी संभावना रहेगी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कुल तीन हजार छात्र-छात्राएं अध्य्यन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय में बौद्ध विषयों के अतिरिक्त हिंदी, प्राचीन इतिहास, विधि, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, दर्शन विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, मनोविज्ञान, कला, संगीत, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सैन्य विज्ञान, बायोटेक्नालाजी, माइक्रोबायोलाजी, कंप्यूटर विज्ञान, प्रौढ़ शिक्षा, कामर्स एवं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन आदि विषयों की पढ़ाई और शोध की सुविधा होगी।
विज्ञापन


खेल स्टेडियम और हॉस्टल भी बनेगा
विश्वविद्यालय भवन में कक्षाओं के अतिरिक्त स्टाफ आवास, हास्टल, डिपार्टमेंट/फैकल्टी, एक हजार की क्षमता वाला प्रेक्षागृह, खेल स्टेडियम, गेस्ट रूम, ओपेन एयर थिएटर, लाइब्रेरी भवन, स्टूडेंट एक्टिवटी सेंटर, परीक्षा केंद्र, प्रशासनिक ब्लाक एवं केंद्रीय व्यवस्थापन कार्यालय भी निर्मित होंगे। इसके अतिरिक्त यहां 18 सौ छात्र-छात्राओं जिसमें 1200 लड़के एवं 600 लड़कियों की क्षमता वाले हॉस्टल का निर्माण होगा। विश्वविद्यालय के लिए अलग से एक विद्युत उपगृह भी निर्मित होगा। मतलब यह कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय आधुनिक सभी सुविधाओं से लैश होगा और इसमें छात्रों को उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को विषय विशेषज्ञों समेत सभी संसाधन मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय के लिए प्रयासरत रहे विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बताया कि यहां पर आधुनिक सुविधाओं से लैश सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उत्सुक है और उनका पूर्ण सहयोग मिल रहा है। भवन निर्माण के लिए अनुमानित लागत कुल पांच अरब, आठ करोड़ रुपए में प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए प्रथम किश्त 10 करोड़ रुपये जारी भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed