फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे सपाई

प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे सपाई

Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सूबे में सरकार है फिर भी कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के कुछ सपा कार्यकर्ताओं लाचार हैं। दर्द अब जुबां पर आ पहुंचा है। मामला सीएम तक पहुंचाते हुए स्थानीय प्रशासन को सपा के कपिलवस्तु विधानसभा अध्यक्ष जोखन चौधरी ने रवैया नहीं बदलने पर आंदोलन की धमकी तक दे डाली है। वहीं पूरे मामले से सपा जिलाध्यक्ष अंजान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जाहिर की है। शनिवार को सपा के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष जोखन चौधरी डीएम दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे पर सपाइयों को उत्पीड़ित करने का आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा कि सूबे में सरकार होने के बावजूद हमारी यहां सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर भाजपाई मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया। बोले- सपा कार्यकर्ताओं पर संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जा रहा है। सारा खेल भाजपा की शह पर जारी है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह सब नहीं रुका तो सपा आंदोलन के लिए मजबूर होगी। इससे पहले लोटन में जोखन चौधरी की अध्यक्षता में सभा हुई। इसमें पार्टी के सद्भावना कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इसमें स्थानीय विधायक विजय पासवान ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है कोई जानकारी
सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी की ओर से इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। आपसे जानकारी मिली है तो अब पता कराएंगे कि असल मामला है क्या। सपा कार्यकर्ताओं का अगर उत्पीड़न होगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं का हुआ उत्पीड़न
विधायक विजय पासवान ने कहा कि लोटन में सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के उत्पीड़न की शिकायत की। कार्यकर्ताओं का गुस्सा वाजिब है। कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के कुछ मामले संज्ञान में हैं। इस बारे में सीएम को जानकारी भी दी है। कार्यकर्ताओं के सम्मान से किसी तरह का कोई समझौता नहीं होगा।

भाजपा पर अनर्गल आरोप
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि ने कहा कि सपा पदाधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। सपाई सत्ता की हनक में चूर होकर तमाम गलत बातों के लिए पैरवी कर रहे हैं। इनकी बेजा मांगों को अगर प्रशासन स्वीकार नहीं करती तो ये अपने उत्पीड़न का हल्ला मचाने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed