{"_id":"71-73142","slug":"Siddhartha-nagar-73142-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांग पर अड़े लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मांग पर अड़े लेखपाल
Siddhartha nagar
Updated Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तीसरे दिन गुरुवार को भी अपने एक सूत्रीय मांग पारस्परिक स्थानांतरण/निजी अनुरोध के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण/गंभीर रूप से बीमार लेखपालों के स्थानांतरण को लेकर सदर तहसील नौगढ़ समेत जिले के सभी तहसीलों में कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। पांचों तहसीलों में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उक्त एक सूत्रीय मंाग के लिए लेखपाल संघ कई बार अनुरोध कर चुका है, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। यहां तक कि उल्टे कार्रवाई की चेतावनी दी गई, ऐसे में अब निर्णायक संघर्ष होगा।
तीसरे दिन जिले के नौगढ़, बांसी, इटवा, शोहरतगढ़ व डुमरियागंज तहसीलों में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। तहसील परिसर नौगढ़ में धरना के दौरान जिलाध्यक्ष रामशंकर द्विवेदी समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि शासनादेश है कि पारस्परिक स्थानांतरण/निजी अनुरोध के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण/गंभीर रूप से बीमार लेखपालों के स्थानांतरण के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरण की कार्रवाई की जाए, फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि इस तरह के स्थानांतरण के मामले में जिला प्रशासन को कोई भी व्यय नहीं करना पड़ेगा और जब लेखपाल अपने गृह तहसील में कार्य करेगा तो हमेशा उपलब्ध रहेगा और जनता का कार्य आसानी से होगा। इस मामले में कार्रवाई न होने से लेखपालों में नाराजगी है, जिसका परिणाम सामने है। तहसील परिसर नौगढ़ में तहसील अध्यक्ष कृष्णभूषण द्विवेदी की अध्यक्षता और मंत्री दिलीप चौरसिया के संचालन में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री रामकरन गुप्ता, राम बालक मिश्र, शिव प्रसाद, राधेश्याम मिश्र व श्रीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में तहसील मुख्यालय बांसी में तहसील अध्यक्ष शरद शर्मा की अध्यक्षता मंत्री रामअजोर चौधरी के संचालन में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान लल्लू प्रसाद व हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ में तिलकधारी सिंह की अध्यक्षता व सुधीर श्रीवास्तव के संचालन में लेखपाल रामकुमार तिवारी, नवीन कुमार व अजीज अहमद आदि मौजूद रहे। इटवा में जगदीश कुंवर यादव की अध्यक्षता व मंत्री सुनील कुमार के संचालन में हुए धरना के दौरान रमेश चौधरी, विनय कुमार, अजय गुप्ता, गंगाराम, वीर विक्रम आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में डुमरियागंज में तहसील अध्यक्ष हरिप्रसाद श्रीवास्तव व मंत्री मोतीम अहमद के संचालन में हुए धरना के दौरान सतीश शुक्ल व रमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।