फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फंदे से लटकती युवक की लाश मिली

फंदे से लटकती युवक की लाश मिली

Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित थरौली के बेलहिया चौराहे पर एक बाइस वर्षीय युवक अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अपने बड़े पिता जी के साथ रहता था।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित सिद्धार्थनगर थाना के थरौली के बेलहिया चौराहा निवासी संदीप कुमार (22) पुत्र ओमकार नाथ बुधवार की रात अपने कमरें में खाना खाकर सोने गया। सुबह काफी देर हो गई जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो उसकी दादी ने दरवाजा खटखटाया उसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला और न ही कमरे से कोई आवाज आई। उसके बाद उसकी दादी ने दरवाजा खोला तो देखा उसका शरीर फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। संदीप अपने बड़े पिताजी के साथ यहां रहता था। जबकि उसके माता पिता गोंडा में रहते थे। इस संबंध में सिद्धार्थनगर एसओ सुधीर सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed