{"_id":"71-73069","slug":"Siddhartha-nagar-73069-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से रुकेगा आधी आबादी का शोषण ः जरीना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से रुकेगा आधी आबादी का शोषण ः जरीना
Siddhartha nagar
Updated Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में बुधवार को राजस्थान अतिथि भवन के सभागार में प्रदेश में महिलाओं की समस्या के समाधान को लेकर राज्य महिला आयोग के द्वारा तहसील स्तर पर तीन दिवसीय महिला जागरूकता शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
जरीना उस्मानी ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाज में महिलाओं के उत्पीड़न पर पूर्णत: विराम लगाने के लिए राज्य महिला आयोग का गठन कर समाज में महिलाओं को बराबर की भागेदारी दिलाने का जिम्मा हम लोगों को सौंपा है। इसके लिए हम लोग शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को जागरूक कर हिंसात्मक घटनाओं पर खुद खड़ा होकर अपने सम्मान की रक्षा करें। समाज में हो रहे महिला उत्पीड़न पर तभी विराम लगेगा। महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला अपनी सुरक्षा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18005220 पर चौबीस घंटे में कभी डायल करें। हम सबका कर्तव्य है कि महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बढ़े बेटी पढे़ बेटी विषय को चरितार्थ करना होगा। सीओ शोहरतगढ़ रचना मिश्रा ने खाकी का महिलाओं के अंदर छुपे भय को बाहर निकालते हुए कहा कि अपने अधिकार के लिए सभी को आवाज उठाने का समाज में बराबर का हक है, लेकिन इसमें महिलाएं आज भी पीछे है। हम लोगों को अपनी रक्षा के लिए आवाज बुलंद करना होगा, तभी समाजिक कुरीतियों पर विराम लगेगा। इस अवसर पर एम सुल्ताना, उबैदुर्रहमान सिद्दीकी, नजमुलहुदा, परमात्मा प्रसाद यादव, अंजू मिश्रा, मालती विश्वास, माधुरी मिश्रा, रेखा वर्मा, साक्षी, निधि वर्मा, पुष्पावती, रविशंकर, सुमित कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्रा, अजय यादव, खुर्शीद अहमद खान, रियाज अहमद, सत्यानंद सिंह, अनुभा श्रीवास्तव, मालती विश्वास, रेहाना खातून, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।