{"_id":"71-66094","slug":"Siddhartha-nagar-66094-71","type":"story","status":"publish","title_hn":" सूने घर से लाखों के जेवर चुराले गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर से लाखों के जेवर चुराले गए
Siddhartha nagar
Updated Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भीमापार मोहल्ले के सेंट जैवियर्स अस्पताल के पीछे चोरों ने शनिवार की रात एक मकान को निशाना बनाते हुए पूरे घर को खंगाल डाला। खाली पड़े घर में बड़े आराम से चोरों ने पूरी रात घर को खंगाल दिया और घर में रखा सोने व चंादी के कीमती सामान समेत हजारों रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना घर के मालिक को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दी। सूचना मिलने पर तत्काल मकान मालिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल सिद्धार्थनगर थाने में दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम हर बार की तरह पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद चोरी का मुुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मुख्यालय स्थित शहर भीमापार मोहल्ले में सेंट जैवियर्स अस्पताल के पीछे बालकृष्ण शुक्ल मकान बनाए हुए हैं। वह सात जून अपने पूरे परिवार के साथ अपनी बीमार माता को देखने अपने पैतृक गांव बगही गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए शनिवार की रात ताले को तोड़कर घर में घुस गए। खाली पड़े हुए घर को चोरों ने बड़े आराम से खंगाला। अलमारी तोड़कर उसमें रखा चंादी का चार जोड़ी पायल, सोने की चेन, गले का हार, दो जोड़ी झुमकी, सोने की अंगूठी, बिदियां एवं नथिया, चंादी की तस्तरी व 400 ग्राम चांदी का पाजेब समेत दस हजार रुपये नकद लेकर चले गए। पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता रामशंकर दूबे जब रविवार को उठे तो देखा की बालकृष्ण का दरवाजा खुला हुआ है। दरवाजे खुला देख उन्होंने इसकी सूचना फोन पर बालकृष्ण को दी। बालकृष्ण मौके पर पहुंचे तो देखा की पूरे घर में सामान इधर से उधर बिखरा पड़ा हुआ है। अलमारी पूरी तरह से टूटी हुई थी। साथ ही बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान भी गायब था। उन्हाेंने इसकी सूचना तत्काल सिद्धार्थनगर थाना को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस हर बार की तरह इस बार भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई थी। चोरी की इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत है। लोगों का कहना है कि इस मोहल्ले में लगातार चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है, लेकिन पुलिस है हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अगर पुलिस एक्टिव होती तो चोरी की घटनाओं में इजाफा नहीं होता।
इस संबंध में एसओ सिद्धार्थनगर सुधीर सिंह का कहना है कि चोरी की जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस की टीम गई थी। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच पड़ताल भी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।