फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नोटिस के बाद और बिगड़ी बीएसएनएल सेवा

नोटिस के बाद और बिगड़ी बीएसएनएल सेवा

Wed, 08 May 2019 11:20 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
नोटिस के बाद और बिगड़ी बीएसएनएल सेवा
बीएसएनएल
सिद्धार्थनगर। बीएसएनएल की बिगड़ती सेवा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब किया तो स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। स्थिति यह हुई कि आश्वासन के आधार पर मंगलवार शाम के बजाय बुधवार शाम छह बजे तक भी कोई सुधार नहीं होने से उपभोक्ताओं में काफी निराशा हुई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी बाधक बन चुकी है। डीएम की ओर से एसडीओ को नोटिस देने के बाद बीएसएनल सेवा और ज्यादा ही बदहाल हो गई है। बुधवार को सुबह 8 बजे से गायब नेटवर्क देर रात तक नहीं बहाल हो सकी। लिहाजा आम उपभोक्ताओं को संवाद करने में दिक्कत हुई ही, साथ ही चुनाव में महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अफसरों को संवाद बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के भरोसे होना पड़ा।
विज्ञापन


बीते एक वर्ष से जनपद में बीएसएनएल सेवा दम तोड़ती नजर आ रही है। प्राय: नेटवर्क का गायब रहना इसकी नीति व नीयत में शामिल हो चुका है। कुल उपभोक्ताओं में अधिकांश ने बीएसएनएल सेवा ले रखी है। खासकर सरकारी कार्यालयों में ब्राड बैंड कनेक्शन व अफसरों को मिलने वाला सीयूजी बीएसएनएल का ही है। ऐसे में नेटवर्क गायब होने की दिशा में संचार सेवा के जरिए होने वाला संवाद ठप हो जाता है। पिछले दो माह से बीएसएनएल की सेवा अंतिम सांस गिन रही है। अक्सर गायब होने वाले नेटवर्क से आम उपभोक्ता तबाह हो चुका है। लोकसभा चुनाव में सेवा बाधित होने से प्रभावित हो रहे कार्यों से क्षुब्ध जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने एसडीओ दूर संचार को कड़ा पत्र भी लिखा है। पत्र लिखने के बाद सेवा और ज्यादा बदहाल हो गई है। बीते दिनों उच्च स्तरीय अफसर की वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए बस्ती जाना पड़ा। डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि बीएसएनएल की स्थिति काफी खराब है। मंगलवार सुबह से काम नहीं कर रहा है। मामले में वार्ता की गई तो देर शाम सही करने की बात एसडीओ ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed