{"_id":"5b60a08b4f1c1b75568b499d","slug":"91533059211-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच के एक्सईन को डीएम ने दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच के एक्सईन को डीएम ने दी हिदायत
siddharthnagar
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। एनएच 730 अंतर्गत नौगढ़-शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग पर सड़क निर्माण की धीमी गति होने के साथ ही गड्ढों की भरमार को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को कड़ा पत्र लिखा है। मुख्यालय पर कार्यालय स्थापित करते हुए एक अवर अभियंता के प्रतिदिन बैठने व सप्ताह में एक-दो दिन स्वयं उपस्थित रहने के लिए कड़ी हिदायत दी है।
जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने अधिशासी अभियंता एनएच 730 को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि नौगढ़-शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। बरसात के समय जलभराव से दुर्घटना के शिकार भी हो जा रहे हैं। बीते दिनों नगर विकास मंत्री के आगमन से पूर्व उपरोक्त मार्ग को ठीक कराने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद मंत्री को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिले में कोई कार्यालय न होने से संवाद भी बनाने में परेशानी हो रही है। यही कारण है कि समय-समय पर न समीक्षा हो पा रही और न ही क्षेत्रीय समस्याओं का निस्तारण हो पा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय पर कार्यालय स्थापित करते हुए प्रतिदिन कार्य दिवस में एक अवर अभियंता की ड्यूटी करने के लिए व्यवस्था के साथ ही माह में प्रत्येक प्रथम व तृतीय बुधवार को स्वयं भी उपस्थित होने के लिए हिदायत दी है।