{"_id":"597cb99d4f1c1b4c4e8b463d","slug":"91501346205-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक खाताधारक किसानों को म िलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार लिंक खाताधारक किसानों को म िलेगा लाभ
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट में की गई। बीमा कंपनी व राष्ट्रीयकृत बैंकों को किसानों से समयसीमा के अंदर फसल बीमा की किस्त जमा कराने का निर्देश दिया गया। आधार लिंक कराने वाले कि सानों को फसल ऋण मोचन योजना के प्रथम चरण का लाभ देने की बात कही गई।
डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि 31 जुलाई तक सभी पात्र केसीसी धारक किसानों के बीमा की किस्त बैंक में जमा करा लिया जाए जिससे इंश्योरेंस कंपनी को धनराशि दी जा सके। कृषि विभाग व बीमा कंपनी संयुक्त रूप से अभियान चलाए। जिले में अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिले।
डीडी एजी पीके कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नियम व शर्तों के संबंध में लोगों को जानकारी दिया जाए। पिछले फसली वर्ष में कुल 33 हजार 535 किसानों का बीमा किया गया था। इस वर्ष लक्ष्य निर्धारित कर संख्या में बढ़ोत्तरी के संबंध में अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि 7 अगस्त तक सत्यापन कार्य लेखपाल के माध्यम से पूर्ण करा लिया जाएगा। प्रथम चरण में आधार से लिंक बैंक खाता धारक किसानों को लाभ दिया जाएगा। जिला समन्वयक विवेक सिंह ने कहा कि सभी तहसीलों में ऋणी व गैर ऋणी किसानों का बीमा करने के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। किसानों को कृषि विभाग केे कर्मचारी व ग्राम प्रधान प्रेरित करेंगे। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय, सूचना व विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. वीके गोयल समेत बैंक व समितियों के अधिकारी मौजूद रहे।