{"_id":"64f4d2f89a5fe33ca6034319","slug":"90-quintals-of-rice-caught-while-being-taken-to-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4039-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल ले जाते हुए 90 क्विंटल चावल पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल ले जाते हुए 90 क्विंटल चावल पकड़ाया
Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र नेपाल से सटे भारतीय सीमा के गांवों की सड़कों से होकर जाने वाले दो वाहनों पर रखे 90 क्विंटल चावल को समिति के सचिव रामजी यादव ने पकड़ा लिया। पूछताछ में चालक द्वारा गेट पास व किसी प्रकार प्रपत्र नहीं दिखा पाने के कारण अर्थदंड लगाकर कार्रवाई की।
मंडी सचिव रामजी यादव ने बताया कि शनिवार देर शाम मुखबिर की सूचना मिली कि गनचौरा, रमवापुर तिवारी के पास दो वाहन खड़े हैं। उसमें चावल लदे हुए हैं। मौके पर टीम के साथ पहुंचकर चालक से गेट पास सहित अन्य कागजात की मांग की। लेकिन दोनों वाहनों के चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाए। पूछताछ में एक वाहन के चालक ने बताया कि सूर्यप्रकाश निवासी गुजरौलिया के 30 क्विंटल मोटा चावल है। दूसरे चालक ने बताया कि अमित कुमार निवासी महथा बाजार के 60 क्विंटल मोटा चावल है। दोनों ने बताया कि बार्डर किनारे गांव में इस चावल को बने गोदाम में उतारने जा रहे थे। यहां से मौका मिलते ही तस्कर साइकिल व बाइक से नेपाल पहुंचाते है। उसके बाद दोनों वाहन पर लदे 90 क्विंटल चावल पर शमन शुल्क जमा करवाकर 44680 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।