{"_id":"5cd46186bdec220756711770","slug":"81557422470-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.20 अरब से डेढ़ लाख ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.20 अरब से डेढ़ लाख ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
Thu, 09 May 2019 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर में नीर निर्मल योजना के तहत बन रहा टैंक।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। विश्व बैंक के नीर निर्मल परियोजना के तहत जिले के 42 ग्राम पंचायतों में वाटर हेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने से डेढ़ लाख से अधिक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस परियोजना पर 1.20 अरब रुपये की धनराशि होगी।
विश्व बैंक ने नीर निर्मल परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की मुहिम चला रही है। इस मुहिम के तहत जिले के 42 ग्राम पंचायतों में वाटर हेड टैंकों का निर्माण कराने के साथ ही पाइप लाइन बिछाकर लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाए जाने का कार्य जारी है। इनमें प्रत्येक परियोजना पर दो से तीन करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इससे वाटर हेड टैंक, बोरिंग, बाउंड्रीवाल, पंप हाउस निर्माण के साथ ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इससे इन गांवों की डेढ़ लाख से अधिक आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया होगी।
इन परियोजनाओं को दिसंबर 2019 तक पूरे किए जाने का शासन की ओर सेे समय सीमा निर्धारित की गई है। जल निगम के अवर अभियंता अमित राज का कहना है कि विश्व बैंक की नीर निर्मल परियोजना के तहत उपलब्ध धनराशि से ग्रामीण क्षेत्र में वाटर हेड टैंक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्धारित समय में इन्हें पूर्ण किया जाना है।