{"_id":"5bc0d94bbdec2269c10f824b","slug":"81539365195-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 केंद्रों पर एक नवंबर से होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 केंद्रों पर एक नवंबर से होगी धान की खरीद
siddharthnagar
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के 52 केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद होगी। धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के समय उन्हें किसान बही/खतौनी, फोटो युक्त पहचान पत्र, बैंक पास बुक की छाया प्रति और आधार कार्ड संलग्न करना होगा।
कलेक्ट्रेट के सेमिनार हाल में शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि वर्ष 2018-19 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1750 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही इस वर्ष किसानों को उतराई, छनाई व सफाई के लिए 20 रुपया प्रति क्विंटल दिया जायेगा। धान खरीद की अवधि 1 नवंबर से 28 फरवरी तक निर्धारित की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में 52 क्रय केंद्र स्थापित किये गये है। खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ के 31, पंजीकृत सहकारी समितियों के पांच, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, यूपी एग्रो का एक केंद्र बनाया गया है। जनपद में 1469 गांठ बोरे उपलब्ध है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ल समेत सभी एजेंसियों के केंद्र प्रभारियों की उपस्थिति रहे।