फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लड़की भगाने के आरोपी के पिता व भाई गिरफ्तार

लड़की भगाने के आरोपी के पिता व भाई गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
लड़की भगाने के आरोपी के  पिता व भाई गिरफ्तार
सिद्धार्थपनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के लखनापार गांव में गुरुवार की रात हुए उपद्रव के बाद दूसरे दिन भी फोर्स तैनात रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी डटे रहे। गांव में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच एक युवक की हिरासत में मौत की अफवाह भी फैली, मगर एएसपी ने तत्काल गांव में पहुंचकर इसे खारिज किया। उधर, पुलिस ने लड़की भगाने के आरोपी के पिता व भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात लखनापार गांव में लड़की भगाने के आरोपी के घर पर कुछ लोगों ने धावा बोलकर जमकर तांडव किया था। घर में तोड़फोड़ करते हुए परिवार वालों की पिटाई भी की। मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम को भी खदेड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि 40-50 अन्य अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही गांव में फोर्स तैनात है। शनिवार को भी पुलिस टीम गांव में डटी रही। इस बीच किसी ने हिरासत में लिए गए एक युवक की मौत की अफवाह फैला दी। इससे पहले ही कोई प्रतिक्रिया होती, तत्काल एएसपी अरविंद कुमार मिश्र गांव पहुंच गए। अफवाह को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे प्रसारित करने वाले शख्स को तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधान से भी घटना के बारे में जानकारी ली और हालात सामान्य बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने घटना की मुख्य वजह बने लड़की के भगाने के मामले में आरोपी युवक के पिता व भाई को गिरफ्तार किया है। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके सहयोगियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। एसओ हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि आरोपी युवक के भाई व पिता को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। गांव मेें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स अभी तैनात है। लड़की को तलाशने व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed